ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बाद 11 सितम्बर को राज्य सचिवालय में प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक फिलहाल टाल दी गई है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार भी कुछ समय के लिए लटक गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आधिकारिक सर्कुलर के अनुसार 11 सितम्बर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित किया गया है। विभाग का कहना है…
Read MoreYear: 2026
हिमाचल में सवारियों से भरी HRTC बस की ब्रेक फेल, खाई में लटका टायर; मची चीख-पुकार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी रास्तों पर सफर कितना जोखिम भरा हो सकता है, इसका एक और खौफनाक मामला किन्नौर जिले में सामने आया है। रूपी वैली से पिओ जा रही सवारियों से भरी HRTC बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब 17 यात्रियों की जान उस वक्त सांसत में आ गई, जब पोषपा के पास मोड़ पर बस को रोकना मुश्किल हो गया। ब्रेक फेल होते ही यात्रियों की अटकी सांसें जानकारी के अनुसार HRTC…
Read MoreSirmaur: 5 वर्षीय मासूम बच्ची का 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, आंगन से खेलते हुए अचानक हुई थी लापता
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल (ग्राम पंचायत लानाचेता) के घेवना गांव से लापता 5 वर्षीय मासूम आर्या का चौथे दिन (बुधवार) भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्ची की तलाश में जुटी 14वीं बटालियन एनडीआरएफ की टीम व्यापक सर्च अभियान चलाने के बाद कोई सुराग न मिलने पर वापस लौट गई है। हालांकि, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने हार नहीं मानी है और अब शिमला से बुलाए गए डॉग स्क्वायड से बच्ची को ढूंढने की उम्मीद जताई जा रही है। प्राप्त जानकारी…
Read Moreमानपुर देवड़ा स्कूल में सात दिवसीय NSS शिविर का प्रारंभ..
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) आज दिनांक 9 सितंबर 2026 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुर देवड़ा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर में द्वितीय दिन सुबह प्रभात फेरी से प्रारंभ होकर योगा तत्पश्चात पाठशाला परिसर में परियोजना कार्य किया गया। मध्यान भोजन के पश्चात आज के रिसोर्स पर्सन नीलम शर्मा अध्यक्षा एनजीओ अनुभव ग्राम संगठन ने बच्चों को उनके व्यक्तित्व विकास के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर स्थानीय पाठशाला के एसएमसी अध्यक्ष विक्रम तोमर, पाठशाला के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल का कार्यक्रम अधिकारी धनवीर चौहान, सुमन कुमारी, प्रवक्ता…
Read Moreवर्दी का गौरव, देश सेवा का संकल्प” — एनसीसी कैडेट्स को मिला सेना और समाज सेवा का मंत्र..
“वर्दी का गौरव, देश सेवा का संकल्प” — एनसीसी कैडेट्स को मिला सेना और समाज सेवा का मंत्र.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) “द स्कॉलर्स होम” स्कूल के प्रांगण में दिनांक 8 सितम्बर 2016 को एचपी बटालियन एनसीसी, नाहन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल जे. एस. चौहान का आधिकारिक दौरा हुआ। उनके साथ जेसीओ जय करण भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल के 50 एनसीसी कैडेट्स ने उनसे प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त किया। स्कूल परिसर में पहुंचने पर कमान अधिकारी का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एन.पी.एस.…
Read Moreशिमला की कंडा जेल का शातिर कैदी पुलिस हिरासत से फरार, उपचार दौरान IGMC अस्पताल से भागा..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) शिमला की कंडा जेल का एक शातिर कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया है। उपचार के लिए इसे IGMC अस्पताल लाया गया था, जहाँ से यह मौका पाकर भाग निकला। फरार आरोपी का विवरण: नाम: सूरज मूल निवासी: उत्तर प्रदेश कद: लगभग 5 फीट 8 इंच पहचान चिन्ह (टैटू): गले पर त्रिशूल का निशान तथा छाती पर त्रिशूल और साँप का टैटू बना हुआ है। वाहन चालकों के लिए विशेष सतर्कता: सड़क पर चलने वाले सभी वाहन चालक (ट्रक, टैक्सी, निजी कार आदि) विशेष ध्यान…
Read MoreShimla: इंडियन ओवरसीज बैंक में ₹2.11 करोड़ का लोन फर्जीवाड़ा, जाली दस्तावेजों से चूना लगा बुटीक मालिक फरार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक बड़ा वित्तीय फर्जीवाड़ा सामने आया है। मालरोड स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में जाली दस्तावेजों के आधार पर 2.11 करोड़ रुपए का लोन लेकर धोखाधड़ी करने का सनसनीखेज मामला दर्ज हुआ है। बैंक के मुख्य प्रबंधक की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, धोखाधड़ी का यह आरोप रामपुर स्थित मैसर्ज शॉपर्स ललसन बुटीक के मालिक अभिजीत लाल पर लगा है। आरोपी ने अपने कारोबार को बढ़ाने…
Read Moreतीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में पवन चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, ऐच्छिक निधि से 51000 रुपए की धनराशि की भेंट..
तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में पवन चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत, ऐच्छिक निधि से 51000 रुपए की धनराशि की भेंट.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) जाहरवीर बाबा डोरियोंवाला में गोगा नवमी पर्व पर गुग्गा जाहरवीर महाराज के नाम पर तीन दिवसीय 132वीं दंगल प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा सचिव पवन चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान रोहित दिल्ली पहलवान ने रुमाली जीती और मलिक पानीपत उपविजेता रहे। छिंज प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि पवन चौधरी ने छींज प्रतियोगिता जैसे खेलों को बढ़ावा देने के…
Read MoreSirmaur: आंगन में खेल रही 5 साल की मासूम अचानक हुई गायब, नाले किनारे मिले जूते; सर्च ऑप्रेशन तेज
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर जिले के संगड़ाह उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत लानाचेता के घेवना गांव से एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के अचानक लापता होने का चिंताजनक मामला सामने आया है। बच्ची रविवार शाम से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस और ग्रामीण युद्धस्तर पर बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घेवना गांव निवासी विपिन कुमार की 5 वर्षीय बेटी आर्या रविवार शाम करीब 4 बजे अपने घर के आंगन के पास खेल…
Read Moreसंगडाह के टिक्करी गांव में युवक से मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस थाना संगडाह के अंतर्गत आने वाले गांव टिक्करी में एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव टिक्करी निवासी विनीत (जो पेशे से इलेक्ट्रिकल का काम करता है) ने पुलिस थाना संगडाह में शिकायत दर्ज कराई है। विनीत ने बताया कि 7 सितंबर 2026 को वह अपने ही गांव में गोविंद के घर आयोजित जागरण में शामिल होने गया…
Read More