गिरिपार कांडों दुगाना की बेटी अदिति भारद्वाज का MBBS के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

गिरिपार कांडों दुगाना की बेटी अदिति भारद्वाज का MBBS के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

गिरिपार कांडों दुगाना की बेटी अदिति भारद्वाज का MBBS के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

गिरिपार के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि ग्राम कांडो निवासी तोता राम शर्मा (सेवानिवृत्त पीटीआई) के पौत्री एवं सुदेश भारद्वाज, प्रोफेसर, डिग्री कॉलेज नाहन की सुपुत्री कुमारी अदिति भारद्वाज का चयन एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरी शुनकुटा बिरादरी में खुशी का माहौल है।

अदिति भारद्वाज की इस सफलता को बिरादरी के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। चिकित्सा के क्षेत्र में डॉक्टर बनने की दिशा में बढ़ाया गया उनका यह कदम क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। उनकी मेहनत और उपलब्धि ने परिवार का मान बढ़ाया है।

इस उपलब्धि पर शुनकुटा परिवार एवं बिरादरी के सदस्यों ने अदिति और उनके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई है कि अदिति अपनी पढ़ाई में नई ऊंचाइयां हासिल कर भविष्य में समाज और देश की सेवा करेंगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि बेटी अदिति जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करें और अपने माता-पिता, परिवार, गांव तथा पूरी शुनकुटा बिरादरी का नाम रोशन करें।

Related posts

Leave a Comment