सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के समक्ष पहुंचा दिव्यांग सोमदत्त पेंशन मुद्दा..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

आज कोड़गा पंचायत के खनलोग गांव के निवासी दिव्यांग सोमदत्त का पेंशन बंद होने का मामला शिमला में उठाया गया।

आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के *अंडर सचिव डॉ. गोपाल कृष्ण जी* से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया।

उन्हें पूरी बात विस्तार से बताई गई कि कैसे हाथ-पैर न होने के कारण आधार कार्ड नहीं बनने से KYC नहीं हो पाई और KYC के नाम पर सोमदत्त की दिव्यांग पेंशन बंद हो गई।

*डॉ. गोपाल कृष्ण जी ने बात को बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना और जल्द ही पेंशन बहाल करने का आश्वासन दिया।*

उनका बहुत-बहुत धन्यवाद। हमें पूरी उम्मीद है कि सोमदत्त जैसे गरीब, असहाय दिव्यांग को जल्द न्याय मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment