“पांवटा साहिब में बांगरण बाईपास से लेबर चौक अन्यत्र शिफ्ट करने की उठी मांग, विकास मंच ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन”.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) औद्योगिक नगरी पांवटा साहिब के बांगरण बाईपास पर सुबह के वक्त लगने वाली मजदूरों की भीड़ और उससे उत्पन्न होने वाली यातायात समस्याओं के समाधान के लिए ‘श्री पांवटा साहिब विकास मंच’ आगे आया है। मंच के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक (उद्योग) जी.एस. चौहान ने एस. डी.एम. पांवटा साहिब को एक औपचारिक पत्र प्रेषित कर बांगरण बाईपास पर स्थित अनौपचारिक लेबर चौक को किसी…
Read MoreYear: 2026
Himachal: गहरी खाई में गिरी कार, दो मासूम बच्चों ने खो दी मां; एक ही परिवार के 5 लोग थे सवार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। सलूणी-लंगेरा मार्ग पर शालियूंड मोड़ के पास एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके पति और दो मासूम बच्चों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय कार में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सलूणी पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से…
Read Moreविशेष प्रावधानों से कोरगा निवासी सोमी को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पात्र परिवार को योजनाओं से जोड़कर विभाग ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल
*विशेष प्रावधानों से कोरगा निवासी सोमी को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पात्र परिवार को योजनाओं से जोड़कर विभाग ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल* ऑनलाइन न्यूज़ नेट्वर्क (ONN) प्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाएं जरूरतमंदों के जीवन में आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ-साथ उनके सम्मानजनक जीवन को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी दिशा में जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कोरगा निवासी सोमी को विशेष प्रावधानों के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी गवा सिंह…
Read Moreपांवटा साहिब में रहने वाले सभी पहाड़ी लोगों के सुख-दुख में शामिल होने का संकल्प, दून पहाड़ी संघठन की आम बैठक सम्पन्न..
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) “दून पहाड़ी संगठन पांवटा साहिब” की आम बैठक ज्ञानचंद गोयल धर्मशाला तारुवाला में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता सेवानिवृत्ति कैप्टन नारायण सिंह बिरसांटा अध्यक्ष दून पहाड़ी संगठन द्वारा की गई। बैठक में विशेष रूप से मदन नेगी पूर्व अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सिरमौर उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत महासचिव राजेंद्र चौहान ने स्वागत भाषण और संगठन के उद्देश्य बताते हुए किया। उसके पश्चात् कुन्दन शर्मा ने दून पहाड़ी संगठन द्वारा गत तीन वर्षों में किए गए कार्य, उपलब्धियां और आय व्यय व्यौरा सदन में प्रस्तुत किया। इस आम…
Read Moreनवरात्र में मातम: शीतला माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कु..चला, 14 की मौ**त- 32 घायल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) नवरात्र के पावन दिनों में हिमाचल प्रदेश से लेकर देश के विभिन्न राज्यों के मंदिरों तक श्रद्धा और भक्ति का सैलाब उमड़ रहा है। हिमाचल के शक्तिपीठों और प्रसिद्ध मंदिरों में लाखों श्रद्धालु माता के दरबार में शीश नवाकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं। देशभर में मंदिरों में जयकारों की गूंज है, लेकिन इसी आस्था के माहौल के बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां…
Read Moreहिमाचल पुलिस का जवान शहीद: ट्रैफिक कंट्रोल करते दो बसों के बीच फंसा SI राजेश, थम गईं सांसे
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालते हुए हिमाचल पुलिस के एक उपनिरीक्षक (SI) की जान चली गई। चिंतपूर्णी पुलिस थाना में तैनात एसआई राजेश कुमार भरवाईं में राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर ट्रैफिक जाम खुलवाने के लिए ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान दो बसों को पास करवाते समय वह उनके बीच फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा…
Read Moreदून ड्रामेटिक क्लब की 73वीं रामलीला के सातवें दिन चारणजीत चौधरी रहे मुख्य अतिथि
दून ड्रामेटिक क्लब की 73वीं रामलीला के सातवें दिन चारणजीत चौधरी रहे मुख्य अतिथि ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पाँवटा साहिब। दून ड्रामेटिक क्लब द्वारा आयोजित 73वीं रामलीला के सातवें दिन भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चारणजीत चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिला मोर्चा पाँवटा मंडल की महामंत्री नवनीत चौधरी तथा भाजपा मंडल पाँवटा के प्रवक्ता अनिल चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण जी की आरती के साथ किया गया। रामलीला के सातवें दिन कलाकारों…
Read Moreराष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन
राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप में हिमाचल का शानदार प्रदर्शन ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) दो स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम किया रोशन। गुरु नानक स्पोर्ट्स अकादमी, रतिया, हरियाणा में आयोजित 10वीं राष्ट्रीय सब-जूनियर एवं जूनियर गतका स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। लड़कों और लड़कियों की टीमों ने अलग-अलग स्पर्धाओं…
Read Moreराजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित
*राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सोलन में निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित* ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, सोलन की मानसिक उत्पीड़न समिति द्वारा निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ज़ीरकपुर चंडीगढ़ से आए सुप्रसिद्ध नाड़ी वैद्य डॉ. कुलदीप सिंह एवं उनकी टीम ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों का निःशुल्क नाड़ी परीक्षण किया तथा आयुर्वेद के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के सरल उपचार पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में डॉ. कुलदीप सिंह मुख्य अतिथि तथा वैद्य पलविंदर सिंह एवं डॉ. जतिंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप…
Read Moreसामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के समक्ष पहुंचा दिव्यांग सोमदत्त पेंशन मुद्दा..
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) आज कोड़गा पंचायत के खनलोग गांव के निवासी दिव्यांग सोमदत्त का पेंशन बंद होने का मामला शिमला में उठाया गया। आज सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश के *अंडर सचिव डॉ. गोपाल कृष्ण जी* से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। उन्हें पूरी बात विस्तार से बताई गई कि कैसे हाथ-पैर न होने के कारण आधार कार्ड नहीं बनने से KYC नहीं हो पाई और KYC के नाम पर सोमदत्त की दिव्यांग पेंशन बंद हो गई। *डॉ. गोपाल कृष्ण जी ने बात को बहुत ही ध्यानपूर्वक…
Read More