Paonta Sahib : बस चालक के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी तथा परिचालक का कैश बैग छीनने के आरोप में मामला दर्ज.. ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) दिनांक 21.10.2026 को सुबह बस चालक धनवीर सिंह उर्फ बब्बू पुत्र मेहर सिंह निवासी गांव आगरों डा. नघेता तह. पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिप्र. बस संख्या HP71-2608 (Avani Bus) लेकर पांवटा साहिब बस स्टैंड से टारूभैला की ओर जा रहा था। तो सुबह करीब 08:20 बजे जब वह हरिपुर टोहाना पहुंचा और मोड़ होने के कारण बस का हॉर्न बजाया, तो सड़क…
Read MoreYear: 2026
Himachal: बड़ी बहन ने किडनी देकर छोटी को दी नई जिंदगी, 12 घंटे के ऑप्रेशन ने लिखी रिश्तों की नई इबारत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जब जिंदगी सांसों की मोहताज बन जाए और हर तरफ अंधेरा छाने लगे, तब अपनों का एक अटूट विश्वास और समाज की नेकी किसी रोशनी की किरण से कम नहीं होती। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले के दुर्गम क्षेत्र चुराह के गांव लटरूंड, डाकघर गनेड से सामने आया है। लटरूंड गांव की 28 वर्षीय ललिता कुमारी को आखिरकार एक नई जिंदगी मिल गई है। दोनों किडनियां फेल होने के कारण मौत से जंग लड़ रही ललिता के लिए उसकी 35 वर्षीय बड़ी…
Read MoreHimachal: HRTC बस और बाइक में भीषण टक्कर, 2 घरों के बुझे चिराग…परिवारों में पसरा मातम
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक सड़क हादसा सामने आया है। मंगलवार देर रात अम्ब-ऊना मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में 2 युवाओं को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बस चालक के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मंगलवार रात करीब 10:45 बजे कटौहड़ खुर्द में कृष्णा नर्सरी के समीप घटी। एचआरटीसी की बस ऊना से अम्ब की दिशा…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में फिर करवट लेगा मौसम, दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद एक बार फिर करवट लेने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 24 और 25 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि इसे लेकर विभाग की ओर से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 अक्तूबर को चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो…
Read MoreBreaking News : 3 दिसंबर को पश्मी से प्रस्थान करेंगे चालदा महासू महाराज, 7 दिसंबर को मशक मंदिर में होंगे विराजमान..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) शिलाई (कंवर ठाकुर ):- देव आस्था, अटूट श्रद्धा और सदियों पुरानी परंपराओं का साक्षी बनने जा रही चालदा महासू महाराज की उत्तराखंड वापसी की देवयात्रा का कार्यक्रम तय हो गया है। 3 दिसंबर को पश्मी गांव से महाराज की पावन यात्रा शुरू होगी, जो विभिन्न गांवों से होते हुए 7 दिसंबर को उत्तराखंड के मशक गांव पहुंचेगी। पांच दिनों की इस यात्रा के बाद महाराज मशक मंदिर में विराजमान होंगे। इस खबर के सामने आने के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल है।…
Read Moreपांवटा साहिब में दर्दनाक हादसा, मिट्टी खाली करते समय पलटा डंपर…ठेकेदार की मौत
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत मिश्रवाला में निर्माणाधीन वेयरहाऊस में मिट्टी खाली करते समय डंपर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नाजर अली के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में यशपाल चौहान निवासी गांव डिमोठ तहसील कालसी जिला देहरादून (उत्तराखंड) ने बताया कि मिश्रवाला में एक वेयरहाऊस का निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य का ठेका नाजर अली ने लिया हुआ…
Read Moreहिमाचल में एक और मर्डर, सड़क किनारे पड़ा था युवक का शव; सिर और गर्दन पर मिले चोट के निशान
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनी वारदात सामने आया है, जहां पर नेपाली युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जुब्बल क्षेत्र का है। मृतक की पहचान हिरेंद्र के रूप में हुई है, जो बीते कई वर्षों से जुब्बल क्षेत्र में ही निवास कर…
Read Moreकिन्नर गुटों में बधाई के इलाके को लेकर खूनी संघर्ष, हरियाणा के गुंडों समेत 4 लोग गिरफ्तार , FIR दर्ज
किन्नर गुटों में बधाई के इलाके को लेकर खूनी संघर्ष, हरियाणा के गुंडों समेत 4 लोग गिरफ्तार , FIR दर्ज ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पावंटा साहिब में बधाई और नेग मांगने के क्षेत्र यानी इलाके पर अतिक्रमण को लेकर एक किन्नर ग्रुप ने कुछ नॉन किन्नरों के साथ मिलकर स्थानीय किन्नर महंत ज्योति पर दूसरी बार जानलेवा हमला कर दिया। कुछ दिनों पहले हुए इस हमले में मामला दर्ज होने के बाद कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है मगर, हिमाचल में आकर कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले दो…
Read Moreबड़ीधार में धूमधाम से मनाया गया गुगा महाराज का पाइतो पर्व, कांग्रेस नेता राहुल चौहान रहे मुख्य अतिथि..
बड़ीधार में धूमधाम से मनाया गया गुगा महाराज का पाइतो पर्व, कांग्रेस नेता राहुल चौहान रहे मुख्य अतिथि ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) शिलाई (कंवर ठाकुर):- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के लाधी क्षेत्र के बड़ीधार गांव में लोक आस्था और पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक गुगा महाराज का पाइतो पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुगा मंदिर बड़ीधार में आयोजित भव्य रात्रि जागरण में क्षेत्र के कांग्रेस युवा नेता राहुल चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मंदिर परिसर गुगा महाराज के जयकारों, भजन-कीर्तन और पारंपरिक पहाड़ी लोकगीतों…
Read MoreHimachal: शादी में जा रहे लोगों की कार चंद्रभागा नदी में गिरी, 3 की मौके पर मौ*त; 4 घायल
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति से vkt सोमवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह सलग्रां गांव और एक भुजंड गांव का निवासी बताया जा…
Read More