ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है. कांगड़ा में बीएसएफ से रिटायर फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दोनों के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार, नूरपुर के कोटला के भाली गांव में 14 अक्तूबर को यह घटना पेश आई है. आरोप है कि कहासुनी के दौरान पति ने लोहे के औजार से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जगदीश चंद और उषा देवी के बीच पिछले करीब 10 वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा था.
बुधवार सुबह करीब छह बजे दोनों के बीच कहासुनी हो गई और तैश में आकर जगदीश चंद ने लोहे के औजार से उषा देवी के सिर पर वार कर दिया. घटना के बाद कोटला थाना पुलिस और नूरपुर की फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. महिला के भाई उत्तम चंद के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी जगदीश चंद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है. एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि जांच जारी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने भी मौका से साक्ष्य जुटाए हैं.
आरोपी जगदीश चंद के तीन बच्चे हैं. इसमें एकबेटी की शादी कर दी गई है. बताया जा रहा है कि पत्नी उषा देवी और और उसके पति जगदीश चंद में पिछले 10 साल विवाद चल रहा था. दोनों के बेटा दसवीं में पढ़ रहा है और परिवारिक की झगड़े के कारण बड़ी बहन के पास रह रहा है. साथ ही छोटी लड़की धर्मशाला में रहती है. महिला का मायका चंबा के सिहुंता में है.
