7.8 C
New York
Wednesday, April 22, 2026

Buy now

सरकारी स्कूल की JBT महिला टीचर पर ढ़ाई साल के मासूम की पिटाई के आरोप..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के शिमला के ठियोग के चियोग में एक सरकारी स्कूल में ढाई साल के बच्चे से मारपीट का मामला सामने आया है. मारपीट के आरोप स्कूल की महिला जेबीटी टीचर पर लगे हैं. फिलहाल, शिक्षा मंत्री और सीएम पोर्टल पर शिकायत दी है.

ढाई साल के बच्चे के पिता गोपाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने बच्चे को स्कूल भेजा था. इस दौरान उन्हें बहन का फोन आया कि बच्चे की पिटाई की गई है. मेरे बच्चे ने पॉटी की थी और इस पर पिटाई की गई.

पिता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने मैडम से पूछा तो बोली कि मार दिया तो क्या होगा..हम पॉटी थोड़ी साफ करेंगे. मैडम ने पिता से कहा कि मेरी इतनी जान पहचान है और तुमने जो करना है वो कर लो. जब वह प्रिंसिपल के पास गए तो वहां पर भी मैडम ने बदतमीजी से बाद की और कहा कि उसका चासील साल का अनुभव है और आगे से बच्चे को स्कूल नहीं भेजना है.

शिक्षा मंत्री से कार्रवाई करने की मांग..

अब बच्चे के पिता गोपाल शर्मा ने शिक्षा मंत्री से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद बच्चा काफी सहमा हुआ है. बच्चे की वीडियो जारी करते हुए पिता ने उससे पूछा तो रोते रोते बोला कि मैडम ने मारा और बच्चे से इशारे से थप्पड़ मारने की बात कही. बच्चे के पिता गोपाल ने कहा कि अभी एक दो दिन पहले ही बच्चे को स्कूल में भेजना शुरू किया था. पिता ने कहा कि मैडम के बारे में काफी लोगों को शिकायत है और 8-10 लेडीज ने भी यह कहा है. फिलहाल, शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles