ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
जिला सिरमौर के पुलिस स्टेशन माजरा मे तैनात मुख्य आरक्षी कुलदीप सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनका पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई हैं। वह वर्ष 2024 से बतौर अन्वेषणकर्ता पुलिस थाना माजरा में कार्यरत थे जो दिनांक 19.04.2026 को छुट्टी गए थे।
दिवंगत कुलदीप सिह पुत्र तुलसी राम निवासी गांव बोहलघाट डाकघर गागल शिकौर, तहसील पच्छाद, जिला सिरमौर हि.प्र. का रहने वाला था जो वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी भर्ती हुआ था। मुख्य आरक्षी कुलदीप सिह न. 390 की मृत्यु उसके परिवारजनों और पुलिस परिवार के लिए भी क्षति है।
दिवंगत कुलदीप सिंह सिरमौर जिला की पच्छाद तहसील के गांव बोहलघाट, डाकघर गागल शिकौर के निवासी थे। उन्होंने वर्ष 2008 में पुलिस विभाग में बतौर आरक्षी अपनी सेवा शुरू की थी और लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहे।
उनके असामयिक निधन को पुलिस परिवार ने अपूरणीय क्षति बताया है। विभागीय अधिकारियों और सहकर्मियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार दिवंगत कुलदीप सिंह का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

