28.7 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

Himachal: 33 पंचायतों को छोड़कर अन्य सभी की संशोधित मतदाता सूचियां तैयार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला में विभाजन एवं पुनर्गठन से प्रभावित 33 ग्राम पंचायतों-बड़ा, कोटला चिल्लियां, जलाड़ी, उट्टप, गाहली, टिल्लू, चमराल, नघूं, लंजयाणा, उटपुर, पुरली, समीरपुर, संगरोह कलां, धमरोल, गरसाहड़, खरवाड़, कड़ोहता, भौंखर, जख्योल, दसमल, देई का नौण, कुठेड़ा, मझोग सुल्तानी, टिब्बी, ख्याह लोहाखरियां, छयोड़ीं, बफड़ीं, री, चबूतरा, करोट, दाड़ला, बलेहू और बड़ेई को छोड़कर अन्य सभी पंचायतों की संशोधित मतदाता सूचियां तैयार कर ली गई हैं।

Description

ये संशोधित मतदाता सूचियां एक अप्रैल 2026 की अर्हक तिथि के आधार पर तैयार की गई हैं। डीसी ने बताया कि इन संशोधित मतदाता सूचियों में अगर किन्हीं कारणों से किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है तो वह अपना नाम इनमें शामिल करवाने के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी होने की तिथि तक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर दो रुपये की फीस के साथ आवेदन कर सकता है।

Description

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles