Sirmour : ट्रांसगिरी क्षेत्र के गांव पभार की वॉलीबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन, लगातार पांचवीं ट्रॉफी पर कब्जा

Sirmour : ट्रांसगिरी क्षेत्र के गांव पभार की वॉलीबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन, लगातार पांचवीं ट्रॉफी पर कब्जा
Description

Sirmour : ट्रांसगिरी क्षेत्र के गांव पभार की वॉलीबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन, लगातार पांचवीं ट्रॉफी पर कब्जा

Description

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

जिला सिरमौर की पभार वॉलीबॉल टीम ने वर्ष 2026 में लगातार पांच ग्रामीण प्रतियोगिताएं जीतकर पांच ट्रॉफियां अपने नाम की हैं। खास बात यह है कि टीम के सभी खिलाड़ी 20 वर्ष से कम आयु के हैं।

Description

राष्ट्रीय खिलाड़ी तरुण चौहान की कप्तानी और कोच खजान सिंह (जॉनी पभारूवाला) के मार्गदर्शन में टीम ने पभार, पांवटा साहिब की डिफेंस कॉलोनी, सतौन, कांडो और रेणुका जी के बिरला में हाल ही में जीत दर्ज की। कप्तान तरुण चौहान पांचों प्रतियोगिताओं में बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। इस उपलब्धि से पभार गांव सहित मस्तभोज क्षेत्र में खुशी की लहर है।

तरुण चौहान का व्यक्तिगत उत्कृष्ट प्रदर्शन इस ऐतिहासिक विजय अभियान में टीम के कप्तान एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी तरुण चौहान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने इस सत्र की पांचों प्रतियोगिताओं में लगातार बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ (Tournament of the Player) का खिताब अपने नाम किया है। उनका यह अद्भुत प्रदर्शन न केवल पभार टीम के लिए बल्कि पूरे सिरमौर जिले व प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है। वर्तमान में सिरमौर वॉलीबॉल के क्षेत्र में पभार टीम को टक्कर देने वाली फिलहाल कोई टीम मैदान में नजर नहीं आ रही है।

गौरतलब हो कि पभार टीम के इस विजयी रथ की शुरुआत साल के आरंभ में पभार में आयोजित ‘रत्न मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता’ से हुई थी। इस टूर्नामेंट में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और ट्रॉफी के साथ 21,000 रुपये की नकद राशि अपने नाम की। इसके बाद टीम ने पांवटा साहिब के डिफेंस कॉलोनी में आयोजित प्रतियोगिता में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए दूसरी ट्रॉफी और 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता।

जीत का यह सिलसिला यहीं नहीं थमा। दिवाली के पावन अवसर पर परशुराम सेवा समिति सतौन द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पभार टीम ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए विजेता की ट्रॉफी के साथ 41,000 रुपये की बड़ी नकद राशि पर कब्जा जमाया। इसके तुरंत बाद, दिवाली के ही दिन नवयुवक मण्डल कांडो द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मैच में पभार टीम ने गोजर टीम को 2-0 के सीधे सेटों में हराकर 31,000 रुपये की धनराशि और प्रथम स्थान की ट्रॉफी फिर से अपने नाम कर ली।

इस कड़ी में ताजा और पांचवीं बड़ी सफलता कुछ दिन पूर्व ही रेणुका जी क्षेत्र के बिरला से आई है, जहां पभार टीम ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और साल की लगातार पांचवीं ट्रॉफी अपने नाम दर्ज की।

ग्रामीणों में खुशी की लहर..

इन युवा खिलाड़ियों के लगातार शानदार प्रदर्शन से पभार ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। समस्त ग्रामवासियों ने इन प्रतिभाशाली बच्चों को इस अभूतपूर्व सफलता पर हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गांव के लोगों का कहना है कि इन बच्चों ने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे सिरमौर क्षेत्र का मान-सम्मान बढ़ाया है। क्षेत्रवासियों को पूर्ण आशा है कि ये युवा भविष्य में भी इसी प्रकार खेल के मैदानों में नए आयाम स्थापित करेंगे और देश-प्रदेश में क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

Related posts

Leave a Comment