
Himachal: ट्रक चालक ने बुरी तरह से रौंदी महिला, थमी सांसें; मंजर देख सहम गए लोग

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा भट्टाकुफर मोड़ के समीप हुआ। मृतका की पहचान भट्टाकुफर निवासी विद्या देवी (71 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की पूरी तस्वीर साफ दिखाई दे रही है। फुटेज के मुताबिक, महिला भट्टाकुफर मोड़ के समीप सड़क पार कर रही थीं, तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
