मिनी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 23 लोगों की मौत, चेहरा पहचानना भी हुआ मुश्किल

मिनी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 23 लोगों की मौत, चेहरा पहचानना भी हुआ मुश्किल
Description

मिनी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 23 लोगों की मौत, चेहरा पहचानना भी हुआ मुश्किल

Description

असम: काजीरंगा में मिनी बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, 23 लोगों की मौत, कई घायल

Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

असम के काजीरंगा इलाके से आज यानी 13 नवंबर को बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है. हादसे में एक ट्रक और एक मिनी बस के बीच जबरदस्‍त टक्‍कर हुई है. टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि मिनी बस के लगभग पचखर्रे उड़ गए हैं. वहीं, इस हादसे में करीब 23 लोगों की मौत की बात सामने आई है. साथ ही, कई पैसेंजर्स गंभीर रूप से जख्‍मी हो गए हैं. हादसे की जानकारी मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौंके पर पहुंच गई हैं. घायलों को बेहतर के इलाज के लिए समीपवर्ती अस्‍पतालों में भेजा जा रहा है.

जानकारी के अनुसार, हादसा नेशनल हाईवे 715 पर कोहोरा रेज स्थित हाथीकुली चाय बागान के पास हुआ है. यह इलाका रोंगाजन क्षेत्र में आता है. मिनी बस बोकाखात से नागांव की ओर जा रही थी. अचानक मिनी बस के सामने ट्रक आ गया. दोनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों को ही बचाव को कोई मौका नहीं मिला. कोई कुछ कर पाता इससे पहले ट्रक और मिनी बस के बीच जबरदस्‍त टक्‍कर हो गई. टक्‍कर के बाद बस के लगभग पचखर्रे उड़ गए और उसके गेट इस कदर डैमेज हो गए कि किसी के लिए उसे खोलना मुश्किल हो गए.

घटनास्‍थल पर पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री

घटना की जानकारी मिलते ही असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक अतुल बोरा घटनास्थल पर पहुंच हैं. वे मौके पर रहते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं. उनके अनुसार, घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया है, जहां से गंभीर रूप से घायल अधिकतर लोगों को जोरहाट चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रेफर कर दिया गया है.

Related posts

Leave a Comment