
Paonta Sahib : हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा में हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

“हिल व्यू पब्लिक स्कूल माजरा” में बाल दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रंगारंग एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन हाउस-वाइज किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में सोम चमन एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अरविंद गोयल एवं अध्यक्षा पूनम गोयल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त ग्राम पंचायत माजरा के पूर्व उपप्रधान अनूप अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी अंकुश गोयल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने में विद्यालय के शैक्षणिक निदेशक अजय शर्मा की अहम भूमिका रही। उनके कुशल मार्गदर्शन, सक्रिय सहयोग एवं विशेष योगदान से कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों का सफल संचालन संभव हो पाया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा पूरे आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या आशु शर्मा के स्वागत संबोधन तथा स्वागत गीत से हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया तथा बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, अपनी प्रतिभा निखारने और अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर एकल नृत्य, एकल गायन, वेशभूषा प्रतियोगिता, स्टोन पेंटिंग, नारा लेखन, पोस्टर निर्माण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिताओं के विजेता
एकल नृत्य प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – काव्या (कक्षा 4)
द्वितीय स्थान – एलीना (कक्षा 5)
तृतीय स्थान – समायरा (कक्षा 2)
एकल गायन प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – महावीर (नर्सरी)
द्वितीय स्थान – प्रत्युष
तृतीय स्थान – कुणाल
नारा लेखन प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – दिव्यांश (कक्षा 7)
द्वितीय स्थान – जिया (कक्षा 10)
तृतीय स्थान – शिविका (कक्षा 7)
स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता
प्रथम स्थान – रितिका (कक्षा 10)
द्वितीय स्थान – वंशिका (कक्षा 10)
तृतीय स्थान – भूमि (कक्षा 10)
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शिवालिक हाउस विजेता रहा। शिवालिक हाउस की ओर से जिया एवं अरहम ने भाग लिया।
वहीं, विवेकानंद हाउस की ओर से अर्नव, प्राची, प्रांजल, एलीना, आफ्शा, आरिज एवं अनब ने सहभागिता की।
प्रतियोगिताओं का संचालन एवं निर्णय विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाते हुए शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। स्टोन पेंटिंग प्रतियोगिता में इमराना एवं शिवानी, नारा लेखन प्रतियोगिता में शुभाना एवं आयशा, एकल नृत्य प्रतियोगिता में शिवानी एवं नैन्सी, एकल गायन प्रतियोगिता में सुश्री शिल्पा, सुश्री इंदु एवं शाहिस्ता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रकीबा एवं नेहा ने निर्णायक के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई।
कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यार्थियों का भी विशेष योगदान रहा। मंच संचालन की जिम्मेदारी जबीन, प्रियांशी, हिमांशी एवं मन्नत ने बखूबी निभाई। साउंड सिस्टम की व्यवस्था में अनिकेत, गणेश एवं अनस ने सहयोग दिया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के सुचारु संचालन में आयुष्यम एवं रकीबा का भी विशेष योगदान रहा।
बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अरविंद गोयल द्वारा विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु 5,100 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही सभी बच्चों को केक, चॉकलेट, टॉफियाँ एवं हलवा वितरित किया गया। इस विशेष व्यवस्था से बच्चों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।
कार्यक्रम के अंत में अजय शर्मा एवं आयशा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शैक्षणिक निदेशक, प्रधानाचार्या समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को बधाई दी। समिति ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने तथा अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। पूरे आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।
