
गिरिपार क्षेत्र के अंबोया में दर्दनाक सड़क हादसा, पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त, 10 लोग घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

उपमंडल पांवटा साहिब के अंबोया से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। हालांकि हादसे में किसी के जान जाने की सूचना नहीं है लेकिन घायल काफी तादात में हैं। जिनका उपचार विभिन्न जगह चल रहा हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक पिकअप गाड़ी में करीब 10 से 14 लोग सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक तीखे मोड़ पर स्थानीय लोगों के मुताबिक अधिक रफ्तार के चलते चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में कुल 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 7 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। घायलों में कई लोगों को फ्रैक्चर होने की भी जानकारी मिली है। वहीं, एक महिला के सिर में गंभीर चोट आने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर नाहन रेफर किया गया है।
राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। हालांकि, कई लोग घायल हुए हैं और उनका उपचार जारी है। समाजसेवी व सरकारी कॉन्ट्रैक्टर नितिन शर्मा भी इस दौरान अपने दोस्त के साथ उसी रास्ते से गुजर रहे थे। एकाएक उन्होंने यह हादसा देखा और गाड़ी रोककर घायलों की सुध ली। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी गम्भीर घायल पीड़ितों को अस्पताल तक पहुंचाया। जिसके बाद उन्होंने गिरिपार के आँजभोज क्षेत्र की लचर स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए एक वीडियो भी जारी किया हैं।
