17.5 C
New York
Wednesday, September 16, 2026

Buy now

विभूति चौहान की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि, बैडमिंटन में प्रथम स्थान हासिल कर बाबा रामदेव जी से हुईं सम्मानित..

विभूति चौहान की राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शानदार उपलब्धि, बैडमिंटन में प्रथम स्थान हासिल कर बाबा रामदेव जी से हुईं सम्मानित..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

समाजसेवी एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान ठूंडू जी की सुपुत्री विभूति चौहान ने भारतीय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित वार्षिक नेशनल खेल प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

विभूति चौहान की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें योगगुरु बाबा रामदेव जी द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त कर सम्मानित होना न केवल विभूति चौहान और उनके परिवार के लिए, बल्कि पांवटा साहिब क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है।

एयरोडाएट वर्ल्ड स्कूल की विद्यार्थी विभूति चौहान ने अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस सफलता से स्कूल, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विभूति चौहान की उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों का कहना है कि विभूति की यह सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं को भी खेलों के प्रति आगे बढ़ने तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा पहचान दिलाने के लिए प्रेरित करेगी।

समाजसेवी प्रदीप चौहान ठूंडू ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर मिलना आवश्यक है। उन्होंने विभूति की मेहनत, लगन और उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बेटी ने राष्ट्रीय स्तर पर पांवटा साहिब का नाम गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब की बेटियां और युवा खेलों के क्षेत्र में लगातार अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विभूति चौहान की राष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles