बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान, प्रदीप चौहान ने 16 विद्यार्थियों को बांटी फुटबॉल किट और जूते..
सिरगुल महाराज की कृपा से मुझे ऐसा काम करने का मौका मिला सिरगुल महाराज की कृपा हमेसा बनी रहे
बच्चों के खेल के प्रति उत्साह को देखते हुए समाजसेवी एवं मजदूर नेता प्रदीप चौहान एक बार फिर मदद के लिए आगे आए। उन्होंने डोबरी सालवाला स्कूल के 16 विद्यार्थियों को फुटबॉल किट वितरित की। इस दौरान सभी बच्चों को फुटबॉल खेलने के लिए जूते भी दिए गए।
किट और जूते मिलने के बाद बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। बच्चों ने इसके लिए प्रदीप चौहान का आभार जताया।
गौरतलब है कि प्रदीप चौहान समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों की मदद करते रहते हैं और शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी अपना योगदान दे रहे हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उन्हें सही संसाधन और अवसर देने की है।
इस अवसर पर प्रदीप चौहान ने स्कूल प्रबंधन और एसएमसी प्रधान सुरेश चौहान का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल, अभिभावकों और समाज के लोगों को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

