Paonta Sahib: नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा देख प्रेरित हुए गुरदीप सिंह गैरी
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
मंगलवार को गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पाँवटा साहिब में खंड स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने वाले इस दो दिवसीय महाकुंभ का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम द्विज गोयल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के मशहूर समाजसेवी गुरदीप सिंह गैरी विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। जिनका स्कूल प्रबंधन द्वारा विशेष सम्मान किया गया। खास बात गुरदीप सिंह गैरी इसी स्कूल के विद्यार्थी रह चुके हैं। वहीं, इस बाल विज्ञान कांग्रेस में क्षेत्र के 42 स्कूलों के 300 से अधिक नन्हे वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में बच्चे विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों, मॉडल्स और अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन करेंगे।
नन्हे वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई करते हुए विशिष्ट अतिथि और समाजसेवी गुरदीप सिंह गैरी ने कहा, “आज के बच्चे ही कल का सुनहरा भविष्य हैं। बाल विज्ञान कांग्रेस में इन बच्चों की अद्भुत प्रतिभा, गहरी जिज्ञासा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को देखकर मुझे बेहद प्रेरणा मिली है। विज्ञान के प्रति इनका यह रुझान देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
“उन्होंने इस शानदार और प्रेरणादायक आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन और पूरी टीम का दिल से आभार व्यक्त किया। इस गरिमामयी अवसर पर गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला, नीलम सैनी, रवनीत कौर सहित विभिन्न स्कूलों से आए सम्मानित प्रिंसिपल्स, शिक्षक और शिक्षा जगत से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिता को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और आगामी दो दिनों तक यहाँ विज्ञान के कई अनूठे रंग देखने को मिलेंगे।

