16.8 C
New York
Wednesday, September 16, 2026

Buy now

सिरमौर प्रभारी धरमिंदर धामी ने पांवटा कांग्रेस को पढ़ाया एकजुड़ता का पाठ, कार्यकर्ताओं की भीड़ देख हुए गदगद..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

सिरमौर कांग्रेस प्रभारी धरमिंदर धामी ने पांवटा साहिब कांग्रेस मंडल की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को एकजुड़ता का पाठ पढ़ाया हैं। उनके संबोधन ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा है। उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा कि संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ता ही भविष्य की राजनीति में आगे जा सकते हैं। उन्हें ही पार्टी तबज्जो देगी। उन्होंने कहा कि पौण्टा साहिब में कांग्रेस का जनाधार अन्य पार्टियों से ज्यादा है, जिसे सिर्फ एकमंच पर लाना बाकी था, जो काम अब सफल हो चुका हैं।

धरमिंदर धामी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केंद्र की मदद के बिना कई नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सिरमौर को विशेष तबज्जो दी हैं, जिसके चलते एक छोटे से जिले से मंत्रीपद व पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष का पद दिया हैं। अब जिले के लोगों का भी दायित्व बनता है कि पार्टी के साथ खड़े रहे। इसके लिए संघटन जोन स्तर, बूथ स्तर तक कमेटियां गठित कर चुका हैं। जिससे सरकार की जनहित योजनाएं व केन्द्र सरकार की जन विरोधी गतिविधियों को जनता तक पहुँचाया जा सकेगा।

मंडल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन की हो रही तारीफ..

बैठक को लेकर कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष हरप्रीत सिंह रत्तन की खूब तारीफ हो रही हैं। जिन्होंने अपने छोटे कार्यकाल में पौण्टा कांग्रेस को एकछत्र के नीचे ला खड़ा किया हैं। अब यहाँ से आगे का दायित्व सभी कार्यकर्ताओं का बनता है कि वह एकजुट होकर आगे बढ़े। निश्चित तौर पर बैठक के सफल आयोजन को लेकर सारा श्रय मंडल अध्यक्ष को जाता हैं।

दिग्गज नेता मनीष तोमर ने बताया कांग्रेस की फुट का कारण..

बैठक दौरान कई नेताओं को अपने विचार रखने का मौका मिला। हालांकि समय की सीमाएं बांध दी गई थी, फिर इन नेताओं ने पार्टी फुट का कारण खुल कर जिला प्रभारी के समक्ष रखा। दिग्गज नेता मनीष तोमर ने अपने संबोधन में बताया कि पार्टी के अंदर कई ऐसे नेता है जो कार्यक्रम में तो सबसे पहले वाली सीट पर बैठते हैं, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही भाजपा प्रत्याशी के संपर्क में आने शुरू हो जाते हैं। जो कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी की हार का कारण बनता हैं। ऐसे नेताओं की छटनी होनी चाहिए और चुनाव से पहले ही उन्हें आगाह किया जाना चाहिए। ताकि सभी एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी के लिए काम करें।

राजेंद्र नेगी के आँजभोज जोन अध्यक्ष बनने से गिरिपार में मजबूत होगी कांग्रेस..

कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष का यह फैसला भी बड़ा सराहनीय माना जा रहा है कि उन्होंने ज़ोन अध्यक्ष की नियुक्ति भी पार्टी विस्तार के साथ-साथ कर दी हैं। हालांकि अभी बूथ स्तर पर पहुँचना कांग्रेस के लिए कसरत का काम हैं। लेकिन Aआँजभोज से राजेंद्र नेगी जैसे समाजसेवी व लोकप्रिय नेता को आगे लाने का काम पार्टी के लिए बहुत फायदेमंद हैं। आँजभोज क्षेत्र से पार्टी की धुरी समझे जाने वाले नेगी ब्रदर्स में से वह भी एक हैं। जिससे पार्टी को निश्चित तौर पर अब फायदा होगा।

कांग्रेस पार्टी की बैठकों व कार्यक्रमों से दूरी बनाने वाले नेताओं की लगेंगी क्लास..

बैठक के बाद मीडिया के समक्ष यह बात भी सामने आई कि पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाने वाले नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाएगा। ताकि वह पार्टी की मुख्य धारा में आ सके। यदि फिर भी ये नेता बार बार अनुशासन तोड़ते है, या मंडल बैठकों में शामिल नहीं होते हैं तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा।

गौरतलब हो कि पांवटा साहिब के एक निजी इंडोर हॉल में शनिवार को सम्पन्न हुई कांग्रेस मण्डल की बैठक कई मायनों में अहम हैं। मीटिंग के दौरान जुटी कार्यकर्ताओं की भीड़ से जहाँ प्रभारी धरमिंदर धामी भी गदगद हुए वहीं, विपक्ष के पार्टी नेताओं की नींद उड़ी हुई हैं।

दरअसल, कांग्रेस की इस मासिक बैठक में खुद पार्टी नेताओं को यह आभास नहीं था कि इतनी बड़ी तादात में समर्थक शामिल होंगे। लम्बे समय बाद आयोजित यह बैठक पौण्टा साहिब कांग्रेस मण्डल के लिए संजीवनी बनकर लाया हैं। पहली मर्तबा ऐसा देखा गया हैं जब नाराज व गुटों में दिखने वाली कांग्रेस एक छत के नीचे एकसाथ खड़ी रही। बैठक में गिरिपार, गिरिआर, पौण्टा शहरी व मुस्लिम समुदाय सहित हर वर्ग के कार्यकर्ता दिखे, जो पौण्टा कांग्रेस मण्डल के लिए बहुत ही शुभ संकेत हैं। खास बात यह भी हैं कि बैठक में महिला वर्ग की सांझेदारी की अच्छी दिखी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles