24.8 C
New York
Wednesday, July 8, 2026

Buy now

18 वर्षीय युवती घर से लापता, परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सुंदरनगर उपमंडल के अंतर्गत पुलिस थाना बीएसएल कालोनी में 18 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। बीएसएल कालोनी में दर्ज करवाई प्राथमिकी में ललित कुमार ने बताया कि उसकी बेटी ने मंगलवार 7 जुलाई को अपना 18वां जन्मदिन परिवार के साथ घर पर मनाया। शाम को केक काटने और भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में चली गई। परिजनों के अनुसार जब कुछ देर बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो युवती वहां मौजूद नहीं थी।

Description

उसके बाद परिवार ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की तथा रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शिकायतकर्त्ता ने आशंका व्यक्त की है कि उसकी बेटी का किसी ने शादी की नीयत से अपहरण किया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है तथा युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles