24.8 C
New York
Wednesday, July 8, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में रफ्तार का कहर: 30 साल के युवक की सड़क हादसे में मौत; दो घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

राष्ट्रीय राजमार्ग-707 (पांवटा साहिब-सतौन मार्ग) पर खतैण्ड़ पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ एक मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से टकराने के कारण एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Description

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला पुलिस थाना पुरुवाला में विरेन्द्र सिंह तोमर (पुत्र मदन सिंह, निवासी गांव व डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर) के बयानों के आधार पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता विरेन्द्र सिंह तोमर ने पुलिस को बताया कि जब वह पांवटा साहिब से सतौन की तरफ जा रहे थे, तो राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर खतैण्ड़ पुल से थोड़ा आगे मोड़ पर एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी थी।

हादसे का शिकार हुई मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, जिनकी पहचान कृष्ण (पुत्र देवी चंद, निवासी गोरखुवाला, उम्र 30 वर्ष), तेजपाल (पुत्र राम लाल) और रणदीप (पुत्र करमा, दोनों निवासी खोडोवाला) के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, मोटरसाइकिल चालक कृष्ण अपनी बाइक को बहुत तेज गति व लापरवाही से चला रहा था, जिसके कारण एक तीखे मोड़ पर उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क किनारे बने पैराफिट से बेहद जोर से जा टकराई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles