दुःखद : ट्रांसगिरी क्षेत्र के दुगाना गांव निवासी 25 वर्षीय रितिक की सड़क दुर्घटना में मौत से मातम..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब के बांगरन चौक में बीतीरात को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जिसमें गिरिपार के एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई है और एक अन्य 27 वर्षीय युवक गम्भीर घायलावस्था में रैफर है।
इस दर्दनाक हादसे की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय रात्रि लगभग 3 बजे यह हादसा भारी बारिश के बीच पेश आया उस समय एक थार चालक पीछे से वीडियो बना रहा था। जानकारी अनुसार मोटर साइकिल सवार दूगाना गांव के 25 वर्षीय रितिक की मौत हुई है और कमरऊ गांव के 27 वर्षीया निर्भय गंभीर रूप से घायल है।

हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि ट्रक चालक ने दुर्घटना के समय काफी मुस्तेदी दिखाई, बाइक सवार युवक तेज़ी से ओवरटेक कर रहे थे, हालांकि यह अभी पुलिस जांच का विषय हैं।
दुर्घटना बाद दुगाना व आसपास के गांव में मातम छाया है, भारी संख्या में लोग पौण्टा साहिब के शव गृह पहुंचे थे, जहाँ मृतक युवक का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौपा गया। मृतक युवक का अंतिम संस्कार आज ही दुगाना गांव के शमशानघाट में होना है।

