33.8 C
New York
Friday, July 3, 2026

Buy now

Sirmour: माता पद्मावती कॉलेज का परीक्षा परिणाम रहा शत-प्रतिशत, आस्था ने पाया पहला स्थान

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ‘माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग’ की छात्राओं ने एक बार फिर अपनी बेहतरीन प्रतिभा और कड़ी मेहनत का लोहा मनवाया है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (AMRU), मण्डी द्वारा घोषित किए गए बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष (तीसरे सेमेस्टर) के परीक्षा परिणामों में कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। विशेष बात यह है कि हर बार की तरह इस बार भी कॉलेज का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत (100%) रहा है, जिससे संस्थान में खुशी का माहौल है।

यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित किए गए इन नतीजों में कॉलेज स्तर पर छात्राओं के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। परीक्षा में शानदार अंक लेकर आस्था (पुत्री विमलेश चंद) ने कॉलेज में पहला स्थान हासिल कर टॉप किया है। वहीं, रेणुका (पुत्री देवराज), महक सिंगटा (पुत्री कल्याण सिंह), सृष्टि (पुत्री अजय सैनी) और तनीशा कौशल (पुत्री सुरजीत कुमार) ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही अदिति (पुत्री अरुण सिंह), अंकिता (पुत्री चतर सिंह), सुनिधि (पुत्री बस्ती राम) और ज़िया (पुत्री श्रापत अली) ने तीसरा स्थान हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।

छात्राओं की इस बड़ी और ऐतिहासिक सफलता पर माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष अनिल जैन और सेक्रेटरी सचिन ने सभी होनहार छात्राओं और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस शानदार कामयाबी का पूरा श्रेय कॉलेज की प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) रिजी गीवर्गीस और समस्त प्राध्यापक व कॉलेज स्टाफ की कड़ी मेहनत, कुशल मार्गदर्शन और बच्चों के प्रति उनके समर्पण को दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles