23 C
New York
Tuesday, June 30, 2026

Buy now

शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नाहन के पूर्व छात्र ईशांत पहाड़िया ने NIMCET में ऑल इंडिया 314वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया सिरमौर का मान

शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नाहन के पूर्व छात्र ईशांत पहाड़िया ने NIMCET में ऑल इंडिया 314वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया सिरमौर का मान

नाहन। शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नाहन के पूर्व छात्र ईशांत पहाड़िया ने NIT MCA Common Entrance Test (NIMCET) में अखिल भारतीय स्तर पर 314वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने परिवार तथा जिला सिरमौर का नाम गौरवान्वित किया है।

ईशांत, वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित पत्रकार श्री रमेश पहाड़िया तथा श्रीमती सुनीता पहाड़िया, जो वर्तमान में सरकारी मेडिकल कॉलेज, नाहन में कार्यरत हैं, के सुपुत्र हैं। उनका मूल निवास ग्राम नाया, शिलाई क्षेत्र, जिला सिरमौर है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा की कक्षा 12वीं शिशु विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल, नाहन से उत्तीर्ण की थी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुन्दन ठाकुर ने ईशांत एवं उनके माता-पिता को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि ईशांत की सफलता विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ईशांत भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई उपलब्धियाँ हासिल करेंगे तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन, समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ ने भी ईशांत की इस उल्लेखनीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियाँ संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण और उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन का प्रमाण हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles