शिमला में मोड़ते वक्त गहरी खाई में जा गिरी कार, पिता-पुत्री की मौत; मां-बेटे के सवार होने से पहले हुआ हादसा

शिमला में मोड़ते वक्त गहरी खाई में जा गिरी कार, पिता-पुत्री की मौत; मां-बेटे के सवार होने से पहले हुआ हादसा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। नेरवा क्षेत्र की रुस्लाह पंचायत के बाबी कैंची में कार मोड़ते समय असंतुलित होकर गहरी खाई में जा गिरी। मां और बेटा बाहर खड़े थे, उनकी आंखों के सामने यह हादसा हो गया। उन्होंने कार को मोड़ने के बाद बैठना था। शालू ने अपनी आंखों के सामने अपने पति व बेटी को खो दिया।

मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुई इस दुर्घटना में 43 वर्षीय लोकेंद्र धनाईक पुत्र हरीमन धनाईक व उसकी पुत्री 11 वर्षीय टिया निवासी बाबी, पंचायत रुस्लाह, तहसील नेरवा की मृत्यु हो गई। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार एचआर 26बीबी 7294 के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार नेरवा में दुकान करने वाले लोकेन्द्र तीन दिन की छुट्टियां मनाने के बाद परिवार सहित वापस आ रहे थे। दुर्घटना उस समय हुई जब लोकेंद्र बॉबी कैंची में खड़ी अपनी कार को नेरवा वापस आने के लिए मोड़ रहे थे।

लोकेंद्र की बेटी टिया उनके साथ ही कार में बैठ गई, जबकि उनकी पत्नी शालू और बेटा पास ही सड़क पर खड़े होकर कार के मुड़ने का इंतजार रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

दुर्घटना का पता चलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत दुर्घटनास्थल पर पंहुचे व उन्होंने पिता-पुत्री को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल नेरवा पंहुचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

स्थानीय प्रशासन की ओर से नायाब तहसीलदार नेरवा सूरत राम ने मृतकों के परिजनों को 50 हजार रुपये की राशि तत्काल सहायता के रूप में प्रदान की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर दी है।

 

Related posts

Leave a Comment