ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
पांवटा साहिब नगर परिषद में हॉट सीट बनी वार्ड नंबर 9 में इंद्रजीत सिंह मिक्का को युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है। इस वार्ड में सबसे अधिक युवा वोटर है। दरअसल, वार्ड नंबर 9 में युवाओं का एक बड़ा तबका इंद्रजीत सिंह मिक्का को समर्थन दे रहा है। जिस कारण युवाओं के परिवार भी उनसे जुड़ गए हैं, ऐसे में उनका प्रभाव और समर्थन काफी बढ़ गया है।
जिस तरह से वह घर-घर जाकर लोगों से अपनी अपील पर वोट मांग रहे हैं, वह लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। इंद्रजीत सिंह मिक्का की टीम में दर्जनों युवा ऐसे है जो उनके प्रचार-प्रसार में लगे हैं।
वैसे तो हर उम्र के लोग इंद्रजीत सिंह मिक्का के साथ जुड़े हैं, लेकिन युवा विशेष तौर पर कई टीमें बनाकर उनके लिए काम कर रहे हैं। घर-घर में जाकर नशे का विरोध, सड़क-गलियों-नालियों और विशेष तौर पर सीवरेज लीकेज के लिए वह अभियान चला रहे है और वार्ड नंबर 9 में जहां पर सीवरेज कनेक्शन नहीं पहुंचे हैं उन सभी परिवारों को भी सिवरेज कनेक्शन दिलवाये जाने की बात कही जा रही हैं।

