पूर्व पार्षदों ने की वार्ड-05 के बाल्मीकि बस्ती की अनदेखी, भाजपा समर्थित प्रत्याशी सर्वशक्ति भटनागर करेंगी समस्या का समाधान..

पूर्व पार्षदों ने की वार्ड-05 के बाल्मीकि बस्ती की अनदेखी, भाजपा समर्थित प्रत्याशी सर्वशक्ति भटनागर करेंगी समस्या का समाधान..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पौण्टा साहिब के वार्ड नम्बर 05 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सर्वशक्ति भटनागर ने अपना चुनावी प्रचार तेज़ कर दिया हैं। जिससे उन्हें वार्ड के अंदर भरपुर समर्थन मिल रहा हैं। ऐसे में वह अपने लक्ष्य की और अग्रसर होती नजर आ रही हैं।

सर्वशक्ति भटनागर के जोरदार जनसंपर्क अभियान से विरोधी भी घबराने लगे हैं। वह घर-घर जाकर प्रचार कर रही है। विकास को मुख्य मुद्दा बना कर लोगों के बीच रख रही हैं।

सर्वशक्ति भटनागर ने लोगों से अपील की है कि वह उन्हें भारी मतों से विजयी बनाये। उनका चुनाव चिन्ह सिलाई मशीन हैं। उन्होंने कहा कि वह वार्ड में साफ पानी की सुविधा, बेहतर सड़कें, हर गली में रोशनी की उचित व्यवस्था करेंगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य करेंगी। उनका लक्ष्य है कि वार्ड-5 को एक आदर्श वार्ड बनाया जाएं।

उन्होंने कहा कि वार्ड 05 के बाल्मीकि बस्ती में जो गंदे पानी का नाला है, उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। ताकि वर्षो से इस समस्या से जूझ रहे लोगों को इस निजात मिल सके। साथ ही वार्ड की सफाई व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

सर्वशक्ति भटनागर ने कहा कि वार्ड-5 में लगभग 50 परिवारों की एक बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें लोगों ने कहा कि इस बार – “बाहरी वार्डों से आकर लड़ने वालों का साथ नहीं देंगे, इस बार वार्ड के ही सर्वशक्ति भटनागर को जिताएंगे”।

बैठक में विधायक सुखराम चौधरी की बेटी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवानी वर्मा, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार व युवा नेता पवन चौधरी भी मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment