चरस के साथ बस में सवार शिमला निवासी युवक गिरफ्तार

चरस के साथ बस में सवार शिमला निवासी युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पुलिस थाना धनोटू की टीम ने रविवार को तरोट फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान बस में सवार एक युवक को 124 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धनोटू की टीम ने रविवार को तरोट फोरलेन पर नाका लगा रखा था और इसी बीच मनाली से शिमला जा रही परिवहन निगम की बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की जांच के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं।

पुलिस की सतर्क नजर उस समय और गहरी हो गई जब उक्त युवक ने अचानक अपनी हुड की जेब से एक पाऊच निकालकर सीट पर फैंक दिया। जब पुलिस ने उक्त पाऊच काे चैक किया तो उसमें चरस पाई गई। आरोपी की पहचान करण पुत्र अशोक कुमार निवासी कृष्णा नगर शिमला के रूप में हुई है। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से खेप लेकर आया और कहां लेकर जा रहा था।

 

 

Related posts

Leave a Comment