30.6 C
New York
Friday, June 12, 2026

Buy now

बेटे-बहू ने बुजुर्ग पिता पर दराट से किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल रैफर

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जोगिंद्रनगर के तहत पुलिस चौकी लडभड़ोल के अंतर्गत बेटे और बहू ने अपने ही बुजुर्ग पिता पर तेजधार हथियार (दराट) व डंडों से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार प्रेम लाल (64) पुत्र स्व. पीर साई निवासी ग्राम डेंगू डाकखाना कोलांग तहसील लडभड़ोल पर उनके बेटे और बहू ने किसी बात को लेकर हमला कर दिया। पुलिस को दिए बयान में प्रेम लाल ने बताया कि हमले के दौरान दराट का इस्तेमाल किया गया, जिससे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

यह बयान पीड़ित प्रेम लाल ने लडभड़ोल अस्पताल में पुलिस के समक्ष दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल बुजुर्ग को तुरंत लडभड़ोल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर के लिए रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles