29 C
New York
Tuesday, April 14, 2026

Buy now

शिमला में दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चंडीगढ़ के 2 युवकों की मौत

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के समरहिल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा सोमवार रात को हुआ था, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त कार का पता अगले दिन यानी मंगलवार दोपहर में चल पाया।

रातभर खाई में पड़ा रहा वाहन

जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान बारा सिंह और गुरमीत निवासी मलोया कॉलोनी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि समरहिल स्थित एमआई रूम के पास एक कार (नंबर CH01CY-1933) सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चालक बारा सिंह और गुरमीत सिंह की मौत हो गई। कार रातभर खाई में पड़ी रही, अंधेरा और गहरी खाई होने के कारण किसी की भी नजर नहीं पड़ी। दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने कार को देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों शवों को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी शिमला गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे से कुछ क्षण पहले ही चार लोग कार से उतर गए थे, जबकि बड़ा सिंह और गुरमीत सिंह कार को पार्क कर रहे थे। इसी दौरान वाहन खाई में गिर गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles