26.3 C
New York
Wednesday, April 15, 2026

Buy now

सिरमौर में दिल दहला देने वाली घटना, केरोसीन डालकर युवक ने खुद को लगाई आग, परिजनों में मची चीख-पुकार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले ग्राम मानपुर देवड़ा में एक व्यक्ति ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या का प्रयास किया। आग की लपटों में घिरे व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

40 प्रतिशत से अधिक झुलसा पीड़ित

मिली जानकारी के अनुसार, मानपुर देवड़ा निवासी हेमराज (40) ने शुक्रवार देर रात खुद पर केरोसीन (मिट्टी का तेल) छिड़क लिया और आग लगा ली। देखते ही देखते आग की लपटों ने उसे घेर लिया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया, जिसके बाद घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर कमाल पाशा ने बताया कि पीड़ित शरीर का 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सा झुलस चुका है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है।

मानसिक तनाव बना वजह?

परिजनों ने पुलिस को दी प्रारंभिक जानकारी में बताया कि हेमराज पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। संभवतः इसी तनाव के चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि, घटना के पीछे के सटीक कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि सिंहपुरा पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles