28.4 C
New York
Tuesday, April 14, 2026

Buy now

भयानक हादसा: रॉन्ग साइड से आई तेज रफ्तार कार ने रौंद डाले 2 राहगीर, एक की गई जान

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे-03 पर झीड़ी के पास एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उक्त हादसा एक तेज रफ्तार कार द्वारा पैदल चल रहे 2 व्यक्तियों को टक्कर मारने से हुआ। इस हादसे में 62 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब कुल्लू की तरफ से एक ऑल्टो कार मंडी की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शी अमित कुमार निवासी झीड़ी ने पुलिस थाना औट में बयान दर्ज करवाया कि झीड़ी बन्ना के पास कार चालक ने अचानक लापरवाही दिखाई। कार चला रहा करम सिंह निवासी शिवाबदार (मंडी) अपनी लेन छोड़कर गाड़ी को गलत दिशा में ले गया। इसी दौरान सड़क किनारे अपनी धुन में चल रहे 2 राहगीरों को उसने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों राहगीर हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और लहूलुहान हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उठाया और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग छुहडू राम (62) पुत्र सेवक राम निवासी झीड़ी की मौत हो गई जबकि नेतर सिंह पुत्र घोपला राम निवासी भरोन, सदर मंडी का इलाज किया जा रहा है।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि औट पुलिस ने कार चालक करम सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और जान जोखिम में डालने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में शव काे पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles