शिलाई: पश्मी में छत्रधारी ‘श्री चालदा महासू महाराज’ के श्रीचरणों में हुआ “देश दिनेश मीडिया” के वार्षिक कैलेंडर-2026 का अनावरण..

शिलाई: पश्मी में छत्रधारी ‘श्री चालदा महासू महाराज’ के श्रीचरणों में हुआ “देश दिनेश मीडिया” के वार्षिक कैलेंडर-2026 का अनावरण..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

“देश दिनेश मीडिया” ने वर्ष 2026 का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। पश्मी में छत्रधारी श्री चालदा महासू महाराज के श्रीचरणों में महाराज के पुजारी हरिचंद जी के कर-कमलों से कैलेंडर का मंदिर प्रांगण में अनावरण किया गया। पुजारी हरिचंद जी ने देश दिनेश मीडिया को वार्षिक कैलेंडर के पंचम संस्करण को प्रकाशित करने पर बधाई दी और अपना आशिर्वाद दिया।

संस्थापक संपादक दिनेश पुंडीर ने कैलेंडर प्रकाशन और अनावरण में सहयोग के लिए सभी का आभार प्रकट किया। गौर हो कि देश दिनेश मीडिया ने पांच वर्ष पूरा होने पर कैलेंडर के पंचम संस्करण पर पश्मी स्थित छत्रधारी श्री चालदा महासू महाराज के नवनिर्मित मंदिर की फोटो वाला कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर सभी के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगा।

कैलेंडर अनावरण के मौके पर पुजारी हरिचंद जी सहित एसडीएम शिलाई जसपाल कपूर, पश्मी में महाराज के मंदिर के बजीर दिनेश चौहान, महासू महाराज मंदिर समिति पश्मी के अध्यक्ष प्रकाश चौहान, समिति सदस्य बंशी चौहान, श्री सत्यानंद गोधाम के संचालक सचिन ओबराॅय, वरिष्ठ पत्रकार जगत सिंह तोमर, बारुराम चौहान व शिलाई-कफोटा से देश दिनेश मीडिया के पत्रकार राहुल पुंडीर आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment