28 C
New York
Thursday, July 9, 2026

Buy now

नाहन में भाई बना भाई का दुश्मन: पारिवारिक विवाद में बीच सड़क खूनी जंग; क्रॉस-केस दर्ज!

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला मुख्यालय नाहन में सीएमओ दफ्तर के पास रहने वाले एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच आपसी विवाद में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। दोनों भाइयों के बीच मारपीट इस हद तक बढ़ गई कि एक के सिर पर बीयर की बोतल से वार किया गया, तो दूसरे को रास्ते में रोककर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस थाना नाहन ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस-केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Description

पुलिस को दी शिकायत में जिशान अंसारी (निवासी नजदीक सीएमओ दफ्तर, नाहन) ने बताया कि बीती 7 जुलाई को उसका अपने बड़े भाई इमरान के साथ शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद, अगले दिन 8 जुलाई की सुबह इमरान ने रंजिश के चलते घर की सीढ़ियों के बाहर जिशान के सिर पर बीयर की खाली बोतल से जोरदार वार कर दिया। बोतल लगने के कारण जिशान को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

वहीं दूसरी तरफ, इस मामले में दूसरे पक्ष की ओर से इमरान की पत्नी रुबीना ने भी पुलिस में काउंटर शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, 7 जुलाई की रात को जब उनके पति इमरान घर पहुंचे, तो उनके सिर के पीछे से खून बह रहा था। जब उन्होंने इस बारे में पूछा तो इमरान ने बताया कि लालटेन चौक स्थित गुप्ता जनरल स्टोर के सामने उनके छोटे भाई दानिश उर्फ जिशान ने पारिवारिक विवाद के चलते उन्हें रास्ते में रोक लिया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles