शिमला के रामपुर में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत; दो घायल

शिमला के रामपुर में दर्दनाक हादसा, कार खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत; दो घायल

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। रामपुर से गौरा-मशनु सड़क मार्ग पर पशाड़ा कैंची के समीप सोमवार सुबह करीब तीन बजे एक आल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे के समय कार में पांच लोग सवार थे। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं।

दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर एचपी 92 0132 बताया गया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके से अन्य तथ्यों और विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान सहित दुर्घटना के कारणों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

हादसा बेहद भयावह था। कार के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है तीन लोगों की मौके पर ही जान चली गई थी। दो घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

 

Related posts

Leave a Comment