BVP की फ्रेशर पार्टी ‘राइज रिवेल’ में दिखा युवाओं का हुनर, नए विद्यार्थियों का हुआ शानदार स्वागत.. बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पवन चौधरी…

BVP की फ्रेशर पार्टी ‘राइज रिवेल’ में दिखा युवाओं का हुनर, नए विद्यार्थियों का हुआ शानदार स्वागत.. बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पवन चौधरी…

BVP की फ्रेशर पार्टी ‘राइज रिवेल’ में दिखा युवाओं का हुनर, नए विद्यार्थियों का हुआ शानदार स्वागत.. बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पवन चौधरी…

ABVP की फ्रेशर पार्टी ‘राइज रिवेल’ में दिखा युवाओं का हुनर, नए विद्यार्थियों का हुआ शानदार स्वागत.. बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पवन चौधरी…

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने फ्रेशर पार्टी ‘राइज रिवेल’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में करीब 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।कार्यक्रम में पवन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि जगमोहन सूर्या विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने गीत-संगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों का मनोरंजन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

फ्रेशर पार्टी के दौरान विभिन्न गतिविधियों के आधार पर मिस्टर फ्रेशर और मिस फ्रेशर का चयन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि फ्रेशर पार्टी का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत करना और उन्हें कॉलेज के माहौल से परिचित कराना है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी मेलजोल, सहयोग और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से नए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और वरिष्ठ विद्यार्थियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने का अवसर मिला। उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए यादगार रहा।

Related posts

Leave a Comment