20.8 C
New York
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

Paytm, KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो ठग समेत 3 गिरफ्तार, 7.10 लाख की ठगी का मामला..

Paytm, KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो ठग समेत 3 गिरफ्तार, 7.10 लाख की ठगी का मामला..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN

अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm, KYC अपडेट के नाम पर 7 लाख 10 हजार रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में जिला सिरमौर के नौहराधार और राजगढ़ क्षेत्र के दो युवकों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक शातिर गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश निवासी नौहराधार, प्रदीप निवासी राजगढ़ और बलबीर सिंह निवासी करनपुर, पिंजौर (पंचकूला) के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी बलबीर सिंह शातिर ठग है, जिसके खिलाफ पंचकूला में पहले से ही धोखाधड़ी के 4 मामले दर्ज हैं।

पुलिस जानकारी के मुताबिक रंजीत नगर अम्बाला निवासी चंद्रिका प्रसाद ने 19 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 अगस्त से 16 सितंबर के बीच ठगों ने QR कोड और बैंक खाता बंद होने का डर दिखाकर 7.10 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को दबोचा।

रिमांड के दौरान उनसे बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेक बुक और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। बाद में अदालत के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles