20.9 C
New York
Tuesday, September 29, 2026

Buy now

नाहन में 6.16 ग्राम चिट्टा और 500 नशीले कैप्सूल-टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

सिरमौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डिडक्शन सेल नाहन की पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने 28 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए 6.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और भारी मात्रा में नशीली दवाइयों के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, डिडक्शन सेल की टीम गश्त के दौरान जब नाहन-कालाअम्ब दो सड़का के पास मौजूद थी, तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि काबल कुमार (पुत्र प्रेमपाल), निवासी गांव ओलीवाला कोटड़ी (डाकघर व तहसील नाहन, जिला सिरमौर), जो लंबे समय से नाहन शहर में नशीली दवाइयों और चिट्टे की तस्करी में संलिप्त है, हरियाणा से नशे की खेप लेकर कंगनीवाला नेचर पार्क कैफे के पास बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी की घेराबंदी की और उसे धर दबोचा।

आरोपी की तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने उसके कब्जे से 6.16 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। इसके अलावा आरोपी से ‘PREGABALIN CAPSULES IP’ के कुल 300 कैप्सूल और ‘Tapentadol’ की कुल 200 टैबलेट्स भी बरामद की गईं। आरोपी के खिलाफ नाहन पुलिस थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत ने उसे 3 दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह यह नशीले पदार्थ हरियाणा में कहां से लाया था और नाहन में किन-किन लोगों को सप्लाई करने वाला था। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles