20.8 C
New York
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

सिविल अस्पताल में लंगर सेवा को और विस्तार देने का संकल्प : गुरदीप सिंह गैरी

शहीद भगत सिंह जयंती पर पाँवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी ने मरीजों को बांटे फल..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

श्री पाँवटा साहिब वेलफेयर सोसायटी की ओर से देश के महान स्वतंत्रता सेनानी ‘शहीद-ए-आजम’ भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस विशेष अवसर पर सोसायटी के प्रमुख सदस्य और समाजसेवी गुरदीप सिंह गैरी की अगुवाई में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों (परिजनों) को ताजे फल वितरित किए गए। इस दौरान अस्पताल परिसर में कई गणमान्य लोग और समाजसेवी भी मौजूद रहे, जिन्होंने मरीजों का कुशलक्षेम जाना।

वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए समाजसेवी गुरदीप सिंह गैरी ने कहा, “आज का दिन हमारे देश के लिए बेहद खास और ऐतिहासिक है। आज हमारे उस महान नायक का जन्म दिवस है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपना सर्वोच्च बलिदान दे दिया। आज हम सब उनकी शहादत और उनके दिखाए मार्ग को याद कर उन्हें नमन कर रहे हैं। “उन्होंने कहा कि शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि यही है कि हम समाज के जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आएं।

मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए गुरदीप सिंह गैरी ने बताया कि यह उनका और सोसायटी का सौभाग्य है कि उन्हें सिविल अस्पताल में लंगर सेवा शुरू करने का अवसर मिला। इस लंगर का सबसे अधिक लाभ दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से आने वाले गरीब मरीजों और उनके परिजनों को मिल रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली माताएं और बुजुर्ग अक्सर अस्पताल में आकर भोजन को लेकर बेहद परेशान होते हैं, जिन्हें अब अस्पताल परिसर में ही सम्मानपूर्वक भोजन मिल रहा है। गैरी ने घोषणा की कि शिमला के आईजीएमसी (IGMC) और चंडीगढ़ के पीजीआई (PGI) में चलने वाले लंगर सेवादारों से प्रेरणा लेते हुए, पाँवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी ने आने वाले समय में इस लंगर सेवा को दोनों समय (सुबह और शाम) संचालित करने की तैयारी मे है।

इस मौके पर उपस्थित सभी समाजसेवियों ने संकल्प लिया कि वे शहीद भगत सिंह के आदर्शों पर चलते हुए समाज सेवा के इस कारवां को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles