22.8 C
New York
Wednesday, September 30, 2026

Buy now

Paonta Sahib : गाय का दूध 50 रुपए और भैंस का दूध 61 रुपए प्रति किलो. खरीदने पर सहमति, नकली दूध पर होगी सख्त कार्रवाई..

Paonta Sahib : गाय का दूध 50 रुपए और भैंस का दूध 61 रुपए प्रति किलो. खरीदने पर सहमति, नकली दूध पर होगी सख्त कार्रवाई..

अमरजीत सिंह बिट्टा की अध्यक्षता में दूध उत्पादक संघ पांवटा सहिब की बैठक सम्पन्न..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

दूध उत्पादक संघ पांवटा सहिब की एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक आज पैराडाइज रिज़ॉर्ट में अमरजीत सिंह बिट्टा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सरदार महेंद्र सिंह मुख्य अतिथि रहे। डॉ अमित महाजन इस बैठक में अतिथि विशिष्ट के रुप में उपस्थित रहे।

बैठक में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह गोपी व भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में दूध उत्पादकों के अनेक मुद्दों पर चर्चा हुई। विशेष रूप से नकली दूध बाजार में आने से रोकने पर सभी ने प्रयास करने का प्रण लिया। बैठक में दूध के रेटों पर चर्चा हुई। किसान से गाय का दूध 50/ रुपए और भैंस का दूध 61/ रुपए खरीदने पर सहमति बनाई गई। नकली दूध बाजार में पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्यवाही करने पर सहमति बनाई गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles