ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा “राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक कार्य योजना” के अंतर्गत मंगलवार को पांवटा साहिब के रेडक्रॉस भवन में एक दिवसीय चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मुख्य रूप से डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) की स्क्रीनिंग और सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई।
तहसील कल्याण अधिकारी, पांवटा साहिब सुमन शर्मा ने अतिथियों और वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत किया। शिविर में एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बतौर रिसोर्स पर्सन शिरकत की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बुजुर्गों के समग्र स्वास्थ्य और जीवन शैली में सुधार के लिए महत्वपूर्ण हैं।
शिविर में वरिष्ठ मनोचिकित्सक एवं बाल मनोवैज्ञानिक द्वारा डिमेंशिया की स्क्रीनिंग की गई, जबकि अन्य मेडिकल स्टाफ द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की गई।
शिविर में लगभग 60 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें से 7 लोगों में डिमेंशिया स्क्रीनिंग पॉजिटिव पाई गई। अन्य किसी भी वरिष्ठ नागरिक में कोई अन्य मानसिक बीमारी नहीं पाई गई। जिन 7 लोगों की स्क्रीनिंग पॉजिटिव आई है, उन्हें आगे के इलाज के लिए मनोरोग ओपीडी, नाहन में संपर्क करने की सलाह दी गई है।
शिविर के दौरान सभी अतिथियों और प्रतिभागियों के लिए चाय-पानी और भोजन की व्यवस्था भी की गई थी।

