22.7 C
New York
Tuesday, September 1, 2026

Buy now

महिला पटवारी एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक महिला पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना विजीलैंस बद्दी ने बरोटीवाला में पटवार सर्कल में तैनात पटवारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई विजीलैंस थाना बद्दी के प्रभारी अनिल मेहता की टीम द्वारा अमल में लाई गई। विजीलैंस ने एक महिला पटवारी को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। विजीलैंस के अनुसार बरोटीवाला के एक व्यक्ति ने विजीलैंस में शिकायत दी थी कि महिला पटवारी उसके एक काम की एवज में पैसों की डिमांड कर रही है।

टीम ने तुरंत ट्रैप लगाकर व्यक्ति को एक लाख रुपए लेकर भेजा, जैसे ही महिला पटवारी ने पैसे पकड़े तुरंत टीम ने मौके पर पकड़ लिया। अब विजीलैंस महिला पटवारी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी और पूरे मामले को लेकर पूछताछ करेगी। आईजी बिमल गुप्ता ने बताया कि महिला पटवारी को एक लाख रुपए लेते पकड़ा है और मामले की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles