25.6 C
New York
Monday, August 31, 2026

Buy now

पांवटा साहिब में घर में चला रहा था कच्ची शराब का धंधा, पुलिस ने दबोचा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

ज़िला सिरमौर के पुलिस थाना पुरुवाला की टीम ने अवैध शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई जारी रखी है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 4 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

जानकारी के अनुसार, बीते कल जब पुलिस की एक टीम इलाके में गश्त पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गांव अम्बीवाला (डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब) का निवासी रामचन्द्र पुत्र रनिया राम अपने रिहायशी मकान में अवैध रूप से शराब बेचने का कारोबार चला रहा है।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए आरोपी के मकान पर तुरंत दबिश दी। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 लीटर अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की।

SP सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुस्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और मामले में आगामी जांच की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles