25.6 C
New York
Monday, August 31, 2026

Buy now

आगामी संघटनात्मक कार्यक्रमों व चुनावों की रूपरेखा तैयार करने हेतु भाजपा मंडल पौण्टा की बैठक सम्पन्न..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पांवटा साहिब की एक विशेष बैठक मण्डल अध्यक्ष श्री हितेंद्र कुमार धवन की अध्यक्षता में PWD रेस्ट हाउस पांवटा साहिब में आयोजित की गई जिसमें सुभाष चौधरी जी महामंत्री ओबीसी मोर्चा हिमाचल प्रदेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण बैठक में मण्डल के समस्त पदाधिकारी एवं सभी मोर्चों के अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना तथा आगामी चुनावी दृष्टिकोण से पार्टी की तैयारियों को गति देना रहा।

बैठक के दौरान प्रत्येक बूथ स्तर पर पार्टी के जनाधार को और अधिक मजबूत करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। मण्डल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक रीढ़ है, इसलिए हर बूथ पर संगठन को नए उत्साह और मजबूती के साथ सक्रिय किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी मण्डल पांवटा साहिब के सांगठनिक विस्तार के तहत एक नई नियुक्ति की घोषणा भी की गई। पांवटा साहिब के विधायक श्री सुखराम चौधरी जी से विस्तृत विचार-विमर्श एवं सहमति के पश्चात मण्डल अध्यक्ष श्री हितेंद्र कुमार धवन ने सुधांशु कश्यप को भाजपा मण्डल पांवटा साहिब का नया सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री हितेंद्र कुमार धवन ने कहा, “वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन की नीतियों, राष्ट्रवादी विचारधारा और सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का सबसे सशक्त माध्यम है। हमें पूरा विश्वास है कि सुधांशु कश्यप इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए पार्टी के संवाद तंत्र को और अधिक प्रभावशाली बनाएंगे।”

बैठक के समापन पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों ने नव-नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी को बधाई दी और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस बैठक में श्री राम प्रसाद जी, रमेश चौधरी महामंत्री जिला ओबीसी महामंत्री, मण्डल के सभी पदाधिकारी ओर मोर्चा के अध्यक्ष उपस्थित रहे|

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles