वॉलीबॉल मैं गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल भगानी ने मारी बाजी।
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)
गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूलभगानी साहिब मैं चल रहे 3 दिवसीय सतोन जॉन के अंडर-19 बॉयज प्रतियोगिता का कल शाम समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन हुआ जिसमें से गुरु गोविंद सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल भगानी टीम ने वॉलीबॉल की मजबूत दावेदारों मैं।पहले कफोटा और फाइनल में सीधे सेटों में जामना को 2-0 से हराकर प्रतियोगिता पर अपना कब्जा जमाया।भगानी टीम में कप्तान समर, उप कप्तान तासीम,हरमन,आखिल, शाहिद,अमन प्रीत, अभिनाशी रहे।

वहीं इस जीत पर नवयुवक मंडल “एकता की जंग” भगानी ने स्कूल प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, डीपी राजेश पुंडीर,एवं स्थानीय स्कूल स्टाफ,सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।
वही क्लब के सचिव रफीक अहमद एवं क्लब संयोजक मोहब्बत अली ने न कहा कि वॉलीबॉल की जीत के लिए सभी को बधाई और उन्होंने यह भी कहा कि जिन खिलाड़ियों ने यह प्रतियोगिता जीतकर भगानी साहिब का नाम रोशन किया है ।उन सभी खिलाड़ियों को और उनके कोच राजेश पुंडीर को क्लब की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि हर स्कूल में राजेश पुंडीर जैसा डीपी होना चाहिए जो बच्चों के साथ लगन से कार्य करें और बच्चों को एक अच्छा खिलाड़ी बनाए।तभी हमारे बच्चे नशे से हट कर खेल की ओर आयेंगे।
खेल बढ़ाओ नशा भगाओ।

