पांवटा साहिब में 6 सितंबर को लगेगा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक करेंगे आंखों की जांच
पांवटा साहिब के तारूवाला स्थित ज्ञान चंद गोयल धर्मशाला में 6 सितंबर 2026 को नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रोटरी क्लब पांवटा साहिब, रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स और निर्मल हेल्थ सर्विसेज के सहयोग से कपिल आई हॉस्पिटल के साथ आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लोगों की आंखों की जांच की जाएगी। शिविर में मोतियाबिंद, रेटिना, ग्लूकोमा, लेसिक एवं रिफ्रैक्टिव सर्जरी तथा बच्चों की आंखों से जुड़ी समस्याओं के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया जा सकेगा। आयोजकों ने लोगों से इस नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। स्थान— ज्ञान चंद गोयल धर्मशाला, तारूवाला, पांवटा साहिब। दिनांक— 6 सितंबर 2026। समय— सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक। समय पर आंखों की जांच करवाएं और अपनी दृष्टि का रखें ख्याल।

