पांवटा साहिब में महिला समूह ने तैयार की आकर्षक राखियां, मफलर, मोबाइल कवर व सामान रखने के बैग..

पांवटा साहिब में महिला समूह ने तैयार की आकर्षक राखियां, मफलर, मोबाइल कवर व सामान रखने के बैग..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

‘नमामि गंगे’ के तहत चल रही ‘भारतीय वन्य जीव संस्थान’ की ओर से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं, संस्थान से जुड़ी महिलाएं न केवल अपने पारंपरिक हुनर को निखार रही हैं, बल्कि विभिन्न उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं तैयार कर रोजगार की दिशा मे भी आगे बढ़ रही है,

जैसा कि हम सभी जानते है कि भाई-बहन के पवित्र रिश्तों व आपसी प्यार का त्यौहार रक्षा बन्धन आ रहा है। महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही खूबसूरत और आकर्षक राखियां खास आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। महिलाएं राखियों के अलावा मफलर, मोबाइल कवर, सामान रखने के बैग आदि बना रही है।

बबीता कौशल, श्यामा तोमर, रितु चौहान आदि महिलाओं ने मीडिया से बातचीत में कहा कि

भारतीय वन्य जीव संस्थान की इस पहल ने उन्हे अपने अन्दर छिपे हुनर को पहचानने का अवसर दिया है। महिलाओं को आगे यह हुनर उनके लिए रोजगार, सम्मान और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन सकता है।

Related posts

Leave a Comment