29.3 C
New York
Tuesday, August 4, 2026

Buy now

ठेकेदार से 8000 रुपये रिश्वत ले रहा था PWD के विद्युत विंग का JE, हिमाचल विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर पकड़ा

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में विजिलेंस ने एक जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के विद्युत विंग में कार्रवाई की है। विजिलेंस टीम ने विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) को आठ हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद विभागीय कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Description

जानकारी के अनुसार बसाल निवासी एक ठेकेदार ने विजिलेंस के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई थी कि लोक निर्माण विभाग ऊना उपमंडल के विद्युत विंग में तैनात जेई प्रवेश कुमार किसी कार्य करने की एवज में उससे आठ हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है।

Description

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस ने प्रारंभिक स्तर पर तथ्यों की जांच की और इसके बाद ट्रैप लगाने की योजना बनाई। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विजिलेंस ऊना के डीएसपी फिरोज खान के नेतृत्व में टीम ने विभागीय कार्यालय में जाल बिछाया।

योजना के तहत शिकायतकर्ता ठेकेदार निर्धारित राशि लेकर कार्यालय पहुंचा। जैसे ही जेई ने ठेकेदार से आठ हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार की, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस अधिकारियों ने रिश्वत की राशि अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी। टीम ने कार्यालय में दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की।

आरोपित के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किए जाने की प्रक्रिया जारी है। विजिलेंस के डीएसपी फिरोज खान और टीम मौके पर डटी रही। मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles