22.5 C
New York
Tuesday, August 4, 2026

Buy now

सावधान : सिरमौर के लिए अगले 4 घण्टे भारी, टोंस व गिरी नदी से छोड़ा गया है पानी..

सावधान : सिरमौर के लिए अगले 4 घण्टे भारी, टोंस व गिरी नदी से छोड़ा गया है पानी..

Description

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

कन्ट्रोल रुम पुलिस थाना पांवटा साहिब से प्राप्त जानकारी अनुसार कोटी ईछाडी डैम से पानी छोडा जा रहा है। जिससे टॉन्स नदी व यमुना नदी मे पानी का जलस्तर बढ जायेगा। इसी समय पुलिस चौकी राजबन, सिंघपुरा व नदी के आसपास के पंचायत प्रधानों को व तमाम थाना को सूचित किया गया है और हिदायत दी गई है कि इस दौरान नदी के किनारों व आस-पास जाने से परहेज करें व स्थानीय जनता को भी इस बारे में अवगत करवाए।

Description

किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के निशुल्क दूरभाष नंबर 1077 ((24*7) पर व थाना के न. 01704-238877 पर तुरंत संपर्क करें।

वहीं, गिरि जटोन बैराज, श्री रेणुका जी से यह सूचना दी गई है कि गेट नंबर 4 से पानी समय 08:30 AM पर छोड़ दिया गया हैं। अतः बैराज से पानी छोड़े जाने की स्थिति में इसके अंतर्गत आने वाली पंचायतों, सभी मैदानी इलाकों में जल स्तर बढ़ सकता है या बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा होने की संभावना हो सकती है।

अतः सभी स्थानीय जनता से विनम्र अपील है कि इस दौरान नदी के किनारों व आस-पास जाने से परहेज करें। इसी सम्बन्ध में सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, एवं नागरिकों से भी अनुरोध है कि वह इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएँ ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस सूचना को मध्यनजर रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रो में उच्च सतर्कता बनाये रखें। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा / घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केन्द्र

के दूरभाष नंबर 01702-226401, 226402, 226403, 226404, 226405 एवं 1077 (टोल फ्री) पर सूचित करें। उपायुक्त सिरमौर द्वारा जनहित में जारी।

अगले 4 घंटों में…

हिमाचल प्रदेश मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में ज़्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और एक दो जगहों पर तेज़ से बहुत तेज़ बारिश होने की संभावना है। अतः सतर्क रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles