28.1 C
New York
Friday, July 31, 2026

Buy now

महिला कांस्टेबल पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, कलाकार गोपी जैक्स के खिलाफ मामला दर्ज

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

राजधानी शिमला में स्थानीय कलाकार गोपी जैक्स के खिलाफ महिला कांस्टेबल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस थाना बीसीएस शिमला में दर्ज इस मुकद्दमे में कलाकार पर प्रैसवार्ता के दौरान महिला कर्मचारी के खिलाफ आपत्तिजनक, अपमानजनक और शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने एफआईआर की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की निष्पक्ष और विधिसम्मत जांच शुरू कर दी गई है।

Description

महिला कांस्टेबल दीपिका ठाकुर द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार 29 जुलाई को आयोजित एक प्रैसवार्ता के दौरान गोपी जैक्स ने उनके बारे में सार्वजनिक रूप से अमर्यादित टिप्पणियां कीं। आरोप है कि गोपी जैक्स ने महिला कांस्टेबल के शारीरिक स्वरूप और वजन को लेकर भद्दे कॉमैंट्स किए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से प्रसारित हुआ।

Description

यह पूरा विवाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ऑर्केस्ट्रा से जुड़ी शिकायतों से भी संबंधित माना जा रहा है। वर्ष 2019-20 भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑर्केस्ट्रा में बतौर गायिका शामिल हुईं 2 महिला कांस्टेबलों ने मानसिक उत्पीड़न, मानहानि और आपराधिक षड्यंत्र का आरोप लगाते हुए संयुक्त शिकायत सौंपी है। उनका कहना है कि प्रैसवार्ता में उनकी पारदर्शी भर्ती पर झूठे आरोप लगाते हुए उसे एक पुलिस अधिकारी से जोड़कर पेश किया गया, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है।

शिकायतकर्त्ता महिला कांस्टेबलों का कहना है कि वह राष्ट्रीय स्तर के टीवी कार्यक्रमों, अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों और राज्य के नशा विरोधी जनजागरूकता अभियानों में हिमाचल पुलिस का गौरवपूर्वक प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन निराधार आरोपों से न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि पुलिस भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाने का प्रयास किया गया है। पुलिस अब उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles