27.4 C
New York
Thursday, July 9, 2026

Buy now

अलर्ट : भारी बारिश के चलते पांवटा साहिब उपमंडल में शुक्रवार को सभी निजी व सरकारी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

पांवटा साहिब उपमंडल में भारी बारिश, बादल फटने और *फ्लैश फ्लड* की आशंका के चलते प्रशासन ने सभी सरकारी व निजी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने के आदेश दिए हैं।

उपमंडल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब, द्विज गोयल ने मौसम विभाग द्वारा जिला सिरमौर सहित हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा तथा आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के दृष्टिगत उपमंडल पांवटा साहिब के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में 10 जुलाई को अवकाश घोषित किया है।

आदेशों के अनुसार उपमंडल पांवटा साहिब के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केन्द्रों, प्ले स्कूलों तथा अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में 10 जुलाई, 2026 को अवकाश रहेगा।

उपमंडलाधिकारी (ना.) पांवटा साहिब द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

आदेशानुसार शिक्षण संस्थानों के संस्थानाध्यक्ष तथा प्रशासनिक एवं आपातकालीन कार्यों के लिए आवश्यक कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी के निर्देशानुसार उपलब्ध रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles